सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले के बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह झड़प पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ही हुई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम मौके पर जमीन संबंधी विवाद की जांच और निस्तारण के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
