अनपरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-आदर्श नगर पंचायत अनपरा में संविदाकारों के हितों को मजबूत बनाने और उनके कार्यों के सुचारू संचालन के लिए रविवार को संविदाकार समिति का भव्य गठन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया।समिति के संरक्षक के रूप में श्री बल्केश्वर सिंह, अध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बम शंकर गुप्त, उपाध्यक्ष विकास वैश्य (बंसी), महामंत्री विनोद गुप्ता, मंत्री अनूप सिंह, संगठन मंत्री प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष पिंटू वर्मा और आय-व्यय निरीक्षक पवन बैसवार चुने गए।कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती प्रतिभा, महेश द्विवेदी, अजय जायसवाल, सत्यांश मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, बीके सिंह, राहुल गुप्ता, सतीश दुबे और गैमन कनौजिया समेत कई प्रमुख लोग शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान