सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत होती नजर आ रही है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार