सोनभद्र (AKD/ गिरीश तिवारी)–
कोन थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 22 गोवंश, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।जानकारी के मुताबिक कोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गौतस्कर गोवंशों को वध के लिए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो मोटरसाइकिल सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में झारखंड निवासी रफीक पुत्र महरुम के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।पुलिस ने मौके से चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय है। ये लोग सस्ते दामों में गोवंश खरीदकर झारखंड और बिहार के रास्ते बंगाल भेजते हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय गौतस्करी गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास