रिपोर्ट : पब्लिक डेस्क
सोनभद्र। आगामी छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ और जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने चोपन स्थित सोन नदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री और डीएम ने छठ पूजन की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि घाट की सफाई, बिजली व्यवस्था, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतज़ाम समय से पूरे किए जाएं। इस दौरान डीएम ने कहा कि छठ पूजा श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल मिले। हर साल चोपन के सोन नदी घाट पर छठ महापर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु जुटते हैं और यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है। प्रशासन ने बताया कि भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और चिकित्सा सुविधा के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर