डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी में बियर लेने गए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान कमलेश यादव निवासी रेक्सहवा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार कमलेश यादव अपने एक दोस्त के साथ बाड़ी स्थित एक दुकान पर बियर लेने गया था। वहां दोस्त के कहने पर बियर पीने के दौरान उसने दुकान से दो चने के दाने उठा लिए, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और दुकानदार ने पीछे से अपने साथियों को बुला लिया। बताया जा रहा है कि दुकानदार के साथ आए लगभग पांच छह लोगों ने मिलकर कमलेश यादव पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को उसके साथी ने बाइक से बैठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सिर में गहरी चोट और कपड़ों पर खून के निशान साफ देखे गए हैं। घायल ने इसकी सूचना डाला पुलिस को दे दी है, डाला चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार