दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-शनिवार को सुबह करीब 10 बजे जैसे ही दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जाने की तैयारी अधिवक्ताओ की टीम कर रही थी उसी दौरान अचानक कोतवाली पुलिस के कचहरी पहुंच गई और अधिवक्ताओ को रोकने की नाकाम कोशिश की। कोतवाली पुलिस को कचहरी मे देखते ही अंदर ही अंदर ही अधिवक्ताओं मे नाराजगी फैलने लगी। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह की टीम एक बार अधिवक्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन अधिवक्ताओं के मंशा को भापकर कोतवाली पुलिस अधिवक्ताओं को निकलते हुए देखने को मजबूर हो गई।
हालांकि दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाल को आश्वत किया कि मुख्यमंत्री महोदय के आगमन का विरोध करने नहीं बल्कि हमलोग अपनी मांग रखने जा रहे हैं ताकि दुद्धी को जिला बनाने की दिशा मे पहल की जा सके।
इस दौरान सीबीए अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, दुबाए अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, विजय सिंह,राकेश कुमार श्रीवास्तव, कृपा शंकर कुशवाहा,आशीष गुप्ता,शशि गुप्ता,प्रेमचंद गुप्ता, अभिनव जायसवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान