सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर  मूर्ति पर माल्यार्पणकर निकाली  पदयात्रा

Share

सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा-सोनभद्र द्वारा घोरावल विधानसभा के शाहगंज में सरदार पटेल जी के मूर्ति पर माल्यार्पणकर एकता पदयात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंम्भ मुख्यअतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार व जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि जीत सिंह खरवार नेएकता पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता शाहगंज के हनुमान मंदिर प्रांगण में इकट्ठा हुए। एकता पदयात्रा का प्रारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वही कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि यह पदयात्रा हमें राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा, श्रद्धा और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। यात्रा हमें एक साथ मिलकर राष्ट्र के लिए आगे बढ़ने का संदेश देती है। और कहा कि इस यात्रा से हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश मिलता है, यह एकता यात्रा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का सन्देश देती है। राष्ट्र निर्माण मे सभी वर्गाे की समान भागीदारी आवश्यक है, और देश की शक्ति उसकी एकता मे निहित है। पदयात्रा शाहगंज से चलकर संत भगवानानन्द पब्लिक स्कुल के प्रंागण में सामाजिक सद्भाव और स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण समाज के संकल्प के साथ सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व सांसद रामशकल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, जिला प्रवासी रमेश दूबे, नागेश्वर देव पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न पटेल, सीमा गुप्ता, मनीष पटेल, रामबली मौर्या, विमलेश चौबे, आशुतोश अंकुर, विजय चौहान, सुरेन्द्र मौर्या, दिलिप मौर्या, राहुल पटेल, आनन्द पटेल, कैलास बैसवार, बृजेश श्रीवास्तव, सतीस श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *