चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पइका टोला पथरहा में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब घर से लगभग 500 मीटर दूर तालाब के बगल अरहर के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान अजीत उर्फ़ रूपम पाठक (38 वर्ष), पुत्र कृपाशंकर पाठक के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों के अनुसार अजीत पुणे में रहकर काम करता था और चार–पांच दिन पहले ही घर आया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर जब ग्रामीणों ने तालाब के पास अरहर के खेत में शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही चोपन पुलिस, सीओ समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास