सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अरिहंत होटल में शादी समारोह के दौरान 75 हज़ार रुपये और मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर की करतूत को सोनभद्र पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। हालांकि आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पूरी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह दिन की लगातार मेहनत के बाद चोरी गया पूरा सामान सकुशल बरामद कर लिया।22/23 नवंबर की रात अरिहंत होटल में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, भीड़ स्टेज की ओर देख रही थी और इसी बीच एक चोर ने मौका देखकर बैग से 75 हज़ार रुपये और मोबाइल गायब कर दिया।
पीड़ित का पूरा बयान सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें👇
https://www.facebook.com/share/v/1ADfUS3oqA/
अगले दिन पीड़ित संतोष त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायत दी और एसपी ने मामले को टॉप प्रायोरिटी पर रखते हुए ACP अनिल कुमार व CO नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी।जांच शुरू हुई तो पुलिस ने होटल और आसपास के करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। घंटों की पड़ताल के बाद एक चेहरे पर पुलिस की नजर टिक गई निखिल, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश। चोरी सोनभद्र में और चोर 900 किलोमीटर दूर पुलिस ने बिना समय गंवाए मध्य प्रदेश की ओर कूच किया और लगातार छह दिन तक गांव, कस्बों और जंगलों में उसकी तलाश जारी रखी। स्थानीय थाना गोड़ा पुलिस और गांव के मुखिया के सहयोग से आखिरकार चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस ने पीड़ित को सौंप दिया।हालांकि आरोपी अब भी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके सभी संभावित ठिकानों पर जाल बिछा दिया है। गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन