दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह,गिरीश तिवारी)-कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में दोपहर 1.30 बजे मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पुत्र ने बताया मेरी माँ नजबुन निशा उम्र 52 वर्ष पत्नी हजरत अली निवासी डुमरडीहा जो लौवा पहाड़ी के पास से गुजर रही रेलवे लाइन को पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहाँ पर मौजूद चिकित्सक राजेश सिंह एवं वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिसे परिजन एम्बुलेंस की सहायता से बेहतर उपचार के लिए बुधवार की दोपहर लगभग 2.20 बजे जिला अस्पताल ले गए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
