संवाददाता,-संजय सिंह
चुर्क/सोनभद्र: नगर पंचायत चुर्क घुर्मा वार्ड नंबर 1 के प्रमुख मिष्ठान व्यवसायी कमलेश उर्फ़ झुनी उम्र लगभग 55 वर्ष का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। परिवार के लोगों ने सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें घर के आगे वाले कमरे में गिरे हुए देखा। तुरंत निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,अचानक हुए निधन की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनके व्यक्तित्व और व्यवहार को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, स्वदीप श्रीवास्तव उर्फ़ लक्की, चुर्क मंडल अध्यक्ष भाजपा दिलीप चौबे, सभासद अजय सिंह, विशाल सिंह, सूरज चंद्रवंशी, निर्मल, भाजपा नेता इन्द्रबहादुर सिंह, जयराम वर्मा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार