सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव में गुरुवार देर रात एक विवाह समारोह के दौरान दो राजनीतिक गुटों के बीच हुई मारपीट ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। रेणुकूट से जुड़े दोनों पक्षों के नेता बैंक्विट हॉल में मौजूद थे, जहां पुरानी रंजिश अचानक भड़क उठी और मामला गंभीर विवाद में बदल गया।समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार बात कहासुनी से शुरू हुई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। हंगामे की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद गांव से लेकर नगर तक तनाव का माहौल बना रहा।सुबह होते ही मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पहले पक्ष से अभय सिंह, अमित सिंह, किशन सिंह और अज्ञात के खिलाफ जबकि दूसरे पक्ष से अनिल सिंह, बृजेश सिंह, सानू सिंह, अनिल यादव और स्व. शिव प्रताप सिंह के पुत्र रूद्र प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शांति भंग में दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अनिल सिंह वर्तमान रेणुकूट नगर पंचायत की अध्यक्षा के पति हैं, वहीं अभय सिंह पूर्व अध्यक्ष रहे शिव प्रताप सिंह के पुत्र हैं।

दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक तनाव को ही इस विवाद की वजह माना जा रहा है।पुलिस बैंक्विट हॉल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है, जबकि पूरे जिले में इस विवाद की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इस मामले में जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया की इस दोनों पक्षो से तहरीर पड़ी है दोनों को ऊपर शांति भंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान