रावर्ट्सगंज/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास, प्रचार-प्रसार और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सोनभद्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य और अन्य जिलों में प्रभावी रूप से प्रचारित किया जाए। इसके लिए स्थानीय लोगों को टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण दिए जाने की भी योजना तैयार करने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार