दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानी ताली से कोंगा जा रही बाइक पर चार लोग सवार थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक संजय (29), पुत्र कामदेव निवासी कामेश्वरनगर छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी उनकी बहन शकुंती (35), पत्नी कमलेश निवासी कोंगा, तथा दादी शकुनी (65), पत्नी बुधुराम गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं डेढ़ वर्षीय बच्ची राधिका को हल्की चोटें आईं।

राहगीरों ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार राय सीएचसी दुद्धी पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा घायलों का हाल जाना।कोतवाली पुलिस घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।इधर, टक्कर मारकर भाग रही पिकअप को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार