डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)- हाथीनाला थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर रेणुकूट की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह करीब दस बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। डाला की ओर से जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम और पिकअप भी उसी ट्रक में जा भिड़ी।हादसे में दो ट्रक, एक डीसीएम और एक पिकअप सहित कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर हाथीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया।इस दुर्घटना में केवल एक चालक घायल हुआ। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान मऊ जनपद निवासी अतुल दुबे (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र तेज नारायण दुबे के रूप में हुई है। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास