सोनभद्र:AKD/ गिरीश तिवारी
जनपद के कलवारी–खलियारी स्टेट हाइवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई, जिसमें एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पीछे से बाइक जा भिड़ी। ट्रॉली पर बांस लदे होने के कारण टक्कर बेहद भयावह हो गई और बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक का इलाज गंभीर अवस्था में जारी है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और सड़क किनारे खड़े भारी वाहन को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार