सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
हिंदी साहित्य पत्रिका असुविधा और शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 28 दिसंबर को दिन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी को प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम की स्मृति में स्थापित सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व आयुक्त व गीतकार ओम धीरज, वरिष्ठ पत्रकार बनारस के हिमांशु उपाध्याय, शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. मार्कंडेय राम पाठक, डॉ. जितेंद्र सिंह संजय, डॉ. लखन राम जंगली सहित जनपद के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी असुविधा के संपादक रामनाथ शिवेन्द्र, कवि प्रदुम्न त्रिपाठी और खुर्शिद आलम ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मान के अंतर्गत ईश्वर विरागी को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सारस्वत अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले सभी कवियों को सृजन सम्मान प्रदान किया जाएगा। साहित्य प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण और स्मरणीय अवसर होगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त