सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)
रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे रामचरितमानस नवाह पाठ के तृतीय दिवस पर श्रीराम-सीता विवाह उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मानस पांडाल में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का सजीव मंचन होते ही श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए।आचार्य सूर्यलाल मिश्र एवं भूदेवों के मंगलाचरण और चौपाइयों के साथ शिव धनुष भंग, वरमाला और विवाह की रस्में पूर्ण की गईं। झांझ, मृदंग, शंख और शहनाई की मधुर ध्वनि के बीच महिलाओं ने बधाई और विवाह गीत गाए, जिससे पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया।विवाह उत्सव की खुशी में महिलाओं को प्रसाद स्वरूप श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। साथ ही श्रीराम विवाह की आकर्षक झांकी भी सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद, अयोध्या से बारात प्रस्थान, जनकपुर में स्वागत और विवाह उपरांत अयोध्या वापसी जैसे प्रसंगों का संगीतमय गायन किया गया।राजा जनक की भूमिका सत्यपाल जैन एवं सुनैना के रूप में रजनी जैन ने निभाई, जबकि राजा दशरथ की भूमिका रवि जालान और उनकी पत्नी मीरा जालान ने निभाई। एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में कथावाचकों ने राम जन्म प्रसंग का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, समिति अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार