चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के प्रीतनगर गड़हीडीह स्थित पावन रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 2 जनवरी से आयोजित होने वाली भव्य श्री राम कथा को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखारबिंदु से श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा।श्री राम कथा के आयोजक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा, सुरक्षा, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।

राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि श्री राम कथा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों, संस्कारों और जीवन मूल्यों का संदेश समाज तक पहुंचेगा, जिससे भाईचारा, सद्भाव और नैतिकता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी राम भक्तों से सपरिवार कथा में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान श्री राम कथा आयोजक समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित आयोजन समिति के संजीव त्रिपाठी, धर्मेंद्र जायसवाल, बबलू सोनी, अंकित सोनी, अनिल यादव, अरविंद जैसवाल, प्रमोद वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 14, 2026स्काउट प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सफलता, शुभम सोनी व रामरक्षा ने बढ़ाया सोनभद्र का मान
सम्पादकीयFebruary 14, 2026बजट चौपाल में गूंजा विकास का संकल्प, राबर्ट्सगंज में भाजपा का आयोजन
सम्पादकीयFebruary 14, 2026किसान हित के लिए किसी भी कीमत पर समझौता नहीं- भूपेश चौबे
सम्पादकीयFebruary 14, 2026स्कूलों के औचक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जिलाधिकारी का जोर