सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और इसे किसानों व छोटे उद्योगों के हितों के खिलाफ बताया।प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि अमेरिका में किसानों को लगभग 80 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसानों को ऐसी कोई बड़ी सहायता नहीं मिलती। ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा कैसे कर पाएंगे, यह गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस असमानता पर विचार नहीं किया तो देश के कृषि क्षेत्र पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई इस ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और इसके प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया और न ही जनता के सामने पूरी पारदर्शिता बरती गई।

काशी प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह डील भी किसी विशेष उद्योग समूह को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने राफेल सौदे का उदाहरण देते हुए उद्योगपतियों को ऑफसेट पार्टनर बनाए जाने का जिक्र किया।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा ने कहा कि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैक्स वसूल करेगा।

उन्होंने इसे भारतीय बाजार और किसानों के हितों के साथ अन्याय बताया।प्रदर्शन में दिनेश पटेल, राजेंद्र मौर्य, अनवर अली अंसारी, राजेश कुमार, श्रीमती शैल कुमारी शमशाम अली, ललित पटेल, लक्ष्मीनारायण गोविंद चौबे, नागेंद्र कुमार मौर्य, मुनियर अली, असलुद्दीन, जोखन पटेल, श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
