दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला मंगलवार को जौनपुर उत्तर प्रदेश और दानापुर बिहार के बीच खेला गया। टॉस जौनपुर के कप्तान संतोष यादव ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। दानापुर की ओर से अक्षय तूफान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्के और 8 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। साहिल ने 36 रन और पंकज ने 27 रन का योगदान दिया।जौनपुर की तरफ से गेंदबाजी में आदित्य ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अनुराग और अभिषेक को 2-2 विकेट मिले।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम 13.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। जौनपुर के लिए तौफीक ने 28 रन और शिवम ने 22 रन बनाए।दानापुर की गेंदबाजी में सुमित और सनी ने 3-3 विकेट हासिल किए।इस तरह दानापुर बिहार की टीम ने जौनपुर यूपी को 132 रनों से शिकस्त दी। शानदार शतक के लिए अक्षय तूफान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल द्वारा प्रदान किया गया।मैच में अंपायर की भूमिका गौस मुहम्मद और सुनील गुप्ता ने निभाई। कमेंट्री ओमकार और जबी खान ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अयान खान और अयाज खान ने संभाली।बुधवार को ओबरा और दानापुर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार