शक्तिनगर (AKD/गिरीश तिवारी)-अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की है। थाना शक्तिनगर क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बस स्टैंड शक्तिनगर और आसपास की बस्तियों में सघन छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब दो से तीन क्विंटल अवैध लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है।

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस और आबकारी टीम ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। इस अभियान से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार