चोपन ने बलिया की टीम को 22 रनों से किया पराजित

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)।टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतर्राज्जयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन बलिया एवं चोपन के बीच मैच खेला गया जिसमें बलिया के कप्तान लोकेश में टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चोपन की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन के लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें नफीस ने दो छक्का व 9 चौका की मदद से 64 रन बनाए आकाश ने 7 छक्का और दो चौकों की मदद 60 रन बनाएं महंत ने दो छक्के और चार चौकों की मदद से 35 रन राजशेखर ने एक छक्के और दो चौके की मदद से 15 रन बनाएं,गेंदबाजी करते हुए बलिया टीम के हिमांशु ने 4 ओवरों में 23 देकर तीन विकेट अर्जित किये, लोकेश ने 3 ओवर में 15 रन देकर 02 विकेट,सुशील ने 4 ओवर में 29 रन देकर 01 विकेट, दीपक ने 04 ओवर में 49 रन देकर 01 विकेट हासिल किया,दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने 18.4 ओवरो मे अपने सभी विकेट खोकर 178 रन ही बना पाई, जिसमे अभय ने 06 छक्के और 8 चौके की मदद से 46 रन उज्ज्वल ने 03 छक्के 04 चौके की मदद से 17 रन आदित्य ने 01 छक्का और 02 चौके की मदद से 14 रन ही बनाये, गेंदबाजी करते हुए चोपन की टीम के कृष्णकांत ने 3 ओवरों में 13 रन देकर 03 विकेट, विनीत ने 27 देकर 03 विकेट आदित्य ने 4 ओवरों में 27 रन देकर 1 विकेट राजशेखर ने 04 ओवर में 39 देकर 01 विकेट अर्जित किया,
इस तरह से चोपन की टीम ने बालिया की टीम को 22 से पराजित किया। चोपन की टीम के कृष्णकान्त को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया,जिनको मुख्य अतिथि आनन्द सोलर के द्वारा पुरस्कृत किया गया।मैच के निर्णायक की भूमिका गौस मोहम्मद खान एवं इकबाल कुरेशी ने निभाई, कमेंटेटर की भूमिका में इरफान एवं ओंकार तथा स्कोरिंग निशान्त एवं आयन ने किया,कल का मैच पंडित दिनद‌याल और चोपन के बीच खेला जाएगा,

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *