पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत गंभीर

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रंन्नू में रविवार दोपहर करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार कमला देवी (32) पत्नी राम पुकार, निवासी रंन्नू ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।महिला की हालत बिगड़ते देख उसकी 10 वर्षीय पुत्री अनीता ने पिता राम पुकार को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *