गिरीश तिवारी
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह ने की, जिसमें विद्युत व्यवस्था, ट्रांसफार्मर मरम्मत, उपभोक्ता शिकायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में विधान परिषद सदस्य राय धर्मेन्द्र सिंह, श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार समेत विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, वहां जल्द से जल्द विद्युतीकरण कराया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत समयबद्ध तरीके से हो और उपभोक्ता के लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

बैठक में विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। सभापति ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में छापेमारी बढ़ाई जाए, लेकिन जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और किसी भी विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।जल जीवन मिशन योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन निर्धारित समय सीमा में कराया जाएगा और विभागों के आपसी समन्वय से जनपद में विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
