दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-तहसील मुख्यालय पर वीर बिरसा मुंडा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन, आज रविवार को सुबह 10:00 तहसील मुख्यालय पर प्रगति फाउंडेशन के फाउंडर विकास अग्रहरि एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया, जिसमें कई प्रदेशों व देश से रक्तदाता पुरुष महिला युवक युवती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सर्वप्रथम दुद्धी नगर में सभी रक्त वीरों देश भक्ति गीत डीजे के धुन पर विशाल जुलूस निकालकर नगर वासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया और मां काली मंदिर तिराहा से जुलूस पुनः वापस होकर तहसील मुख्यालय कार्यक्रम स्थल पर सभा में तब्दील हो गई,

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, निशा सिंह ,अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे, सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान आए हुए दूर दराज से रक्त वीरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया, वही कार्यक्रम के दौरान 14 लोगों ने रक्तदान कर लोगों से रक्तदान करने की अपील किया।

इस मौके नुक्की भुइया द कैनल मेन,जूनियर ब्रदर विजय चौहान, नेपाल रक्तदान सेवा समिति ब्रांड एम्बेसडर दीपक उपाध्याय,सुरेंद्र अग्रहरि, गुड्डू जौहरी, सहित अन्य रक्तदान करने वाले रक्तदाता व लोग मौजूद,
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
