रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-
जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लगभग तीन लाख रुपये की नाजायज हेरोइन के साथ एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात उरमौरा क्षेत्र से पानपत्ती देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव और राधेश्याम यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी उरमौरा को धर दबोचा।तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 20.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्ता पानपत्ती देवी के खिलाफ पूर्व से एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राधेश्याम यादव के विरुद्ध आबकारी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गुण्डा एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 15, 2026सोनभद्र: विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश
सम्पादकीयMarch 15, 2026वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त सम्मान समारोह सकुशल संपन्न
सम्पादकीयMarch 15, 202610 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कोन पुलिस की कार्रवाई
सम्पादकीयMarch 15, 2026उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण