सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- म्योरपुर क्षेत्र से होकर बहने वाली कनहर नदी में लीज की आड़ में अवैध बालू खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरपुरा मंदिर घाट और कोरगी घाट के आसपास नदी की मुख्य धारा में मशीनों और पाइपलाइन के जरिए लगातार बालू निकाली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के खनन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट और पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति पैदा हो सकती है। अवैध खनन के कारण नदी के किनारे कटाव, मछलियों एवं जलीय जीवों के आवास को नुकसान तथा आसपास के खेतों और पेयजल स्रोतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि खनन गतिविधियों की तत्काल जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो आने वाले समय में कनहर नदी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप