सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- न्यायालय के सख्त रुख के बाद पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरौल निवासी अभियुक्त आकाश कोल पुत्र विजय कोल उर्फ कॉटन के विरुद्ध थाना घोरावल में मुकदमा संख्या 548/25 धारा 64(1), 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।प्रकरण की सुनवाई कर रहे माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट सोनभद्र ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना घोरावल पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इसी क्रम में थाना घोरावल के उपनिरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव पुलिस बल के साथ ग्राम खजुरौल पहुंचे और अभियुक्त के आवास पर नियमानुसार धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप