सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देशी शराब व बीयर की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की शराब और नकदी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 14 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पकरहट में तीन संदिग्ध व्यक्ति नहर के रास्ते घूमते हुए ग्राम सिकरिया की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।पूछताछ में अभियुक्तों ने 10/11 जनवरी की रात ग्राम पकरहट स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वे दोबारा चोरी की नीयत से रेकी कर रहे थे। अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।बरामदगी में ₹14,160 नकद, 2 पेटी में 90 अदद देशी शराब, एक झोले में 44 पीस देशी शराब तथा एक झोले में 16 बीयर कैन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में साहिद, ओमप्रकाश और प्रियांशु जायसवाल शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप