मायावती के जन्मदिन पर कैंसर पीड़ित के लिए रक्तदान, पेश की मिसाल

Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-
पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के 70वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए अधिवक्ता पुत्र ने कैंसर पीड़ित के लिए रक्तदान कर मानवीय उदाहरण प्रस्तुत किया।बसपा के पूर्व जिलासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव के पुत्र अनुपम प्रभात ने वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रक्तदान किया। यह रक्तदान बिहार निवासी रक्त कैंसर पीड़ित बृजगोपाल सिंह के उपचार में उपयोगी रहा।वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने बताया कि मायावती के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह रक्तदान किया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *