
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना अनपरा पुलिस ने दिनांक 18.01.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पाइपलाइन छठ घाट, कहुआनाला के पास से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी की मशीनरी और स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में अविनाश कुमार पुत्र कन्हैयालाल, निवासी सिनेमा रोड, दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा, उम्र करीब 19 वर्ष; अभिजीत पाण्डेय उर्फ़ किशन पुत्र मनोज पाण्डेय, निवासी आदर्शनगर, औड़ी, थाना अनपरा, उम्र करीब 19 वर्ष; और मनीष यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, निवासी ग्राम बासी, थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 20 वर्ष शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर हाइड्रोलिक आयल, इंजन आयल, ट्रांसमिशन आयल, इंजन आयल एडवांस, रियल एक्सल आयल, गियर आयल, JCB एक्सल हब, फ्यूल फिल्टर, पम्प गियर, इंजेक्टर, हार्नेस, ब्रेक प्लेट, स्टेरिंग यूनिट, ग्रीस पम्प, वाटर सेपरेटर, विभिन्न प्रकार के फिल्टर, बेयरिंग किट, बुश, सील किट, इंजन पार्ट्स और अन्य मशीनरी स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹20,00,000/- है। इस कार्रवाई में थाना अनपरा पुलिस की टीम ने उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर; हे0का0 पंकज सिंह; हे0का0 रामाश्रय यादव; हे0का0 संजय कुमार राम; का0 अजीत यादव और का0 शशिभूषण ने भाग लिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप