
ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डाला से ओबरा गजराज नगर तक पहले से बनी सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी थी, जिससे आम लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस जर्जर सड़क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार ज्ञापन सौंपे गए थे।

जनसमस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री व ओबरा विधायक संजय गोंड के प्रयास से सड़क की विशेष मरम्मत को स्वीकृति मिली और मंगलवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ कार्य का शुभारंभ किया गया।लोक निर्माण विभाग के जेई जितेन्द्र सिंह ने बताया की इस मार्ग पर 4.32 किलोमीटर लंबी सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। सड़क निर्माण के दौरान आबादी वाले क्षेत्रों में जगह जगह इंटरलॉकिंग खड़ंजा लगाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। साथ ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आबादी के पास नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर कुल 493.32 लाख रुपये की लागत आएगी।

निर्माण कार्य को मजबूत, टिकाऊ और मानक के अनुरूप पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में सड़क जल्दी खराब न हो।भूमिपूजन के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि जनता की लगातार मांग और परेशानी को देखते हुए उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता में लिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण सिर्फ एक विकास कार्य नहीं, बल्कि आम जनता की दैनिक जरूरत और सम्मान से जुड़ा विषय है। गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा कराना उनकी जिम्मेदारी है।वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे लंबे संघर्ष के बाद मिली बड़ी सौगात बताया ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओबरा शिवनाथ जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चोपन भगवान दास केशरी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह पटेल, संजीव त्रिपाठी, पूर्व प्रधान राजाराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओबरा सतीश पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी बाबा, मंडल महामंत्री श्रीमती सरिता पटेल, पूर्व जिला मंत्री श्रीमती सुनीता पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप