सोनभद्र(रवि सिंह)-
77वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर राम नगिना ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के तत्वावधान में भव्य झांकी एवं सोनभद्र की सबसे बड़ी 100 फीट लंबी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में डी.फार्मा एवं बी.फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विशेष सहभागिता करते हुए मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकी के माध्यम से वीरता, साहस और त्याग की जीवंत झलक दिखाई गई, जिसने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

झांकी में स्वेता सिंह ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, डेविड शुक्ल ने चंद्रशेखर आज़ाद तथा अजीत कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रभावशाली किरदार निभाया। इन प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम को जीवंत रूप में दर्शाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान श्री मोतीलाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश सिंह यादव, प्रबंधक उपेन्द्र यादव, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. सिशांत रव दिव्य, नर्सिंग प्राचार्या अमीना अंसारी एवं व्यवस्थापक सुश्री शुभांगी अग्रहरी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम