यूपी बार काउंसिल सदस्य के 25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव
सोनभद्र जिले से एक महिला समेत तीन लोग हैं प्रत्याशी
सोनभद्र में 1620 सीओपी धारक वकील मतदाता कर सकेंगे मतदान
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य के 25 पदों के लिए सोनभद्र में 30 व 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें एक महिला समेत तीन प्रत्याशी सोनभद्र के हैं। सोनभद्र जिले के कुल 1620 सीओपी धारक वकील मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिसमें 1348 वकील मतदाता जनपद न्यायालय सोनभद्र परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में मतदान करेंगे, जबकि 272 वकील मतदाता दुद्धी में मतदान करेंगे। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, सोनभद्र/ पीठासीन अधिकारी निर्वाचन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, सोनभद्र आबिद शमीम ने अवगत कराया है कि यूपी बार काउंसिल सदस्य 25 पदों के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके लिए सोनभद्र जिले में 30 व 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। सोनभद्र जिले में कुल 1620 सीओपी धारक वकील मतदाता हैं जो मतदान में हिस्सा लेंगे। जिसमें सर्वाधिक 1348 वकील मतदाता जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में तथा 272 वकील मतदाता दुद्धी में मतदान करेंगे। बता दें कि अबकी बार यूपी बार काउंसिल सदस्य 25 पदों के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें सोनभद्र जिले के तीन प्रत्याशी क्रमशः राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, विनोद कुमार पांडेय एडवोकेट जो वर्तमान में सदस्य हैं के साथ ही सुषमा यादव एडवोकेट शामिल हैं। अबकी बार विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा स्थानीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय मत देने का मुंड दिख रहा है। हालांकि वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्यगण श्रीनाथ त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह , लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्य जयनारायण पांडेय, राकेश पाठक, प्रयागराज के अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्य देवेंद्र मिश्र नगहरा, अरुण कुमार त्रिपाठी, पांचूराम मौर्य, परेश मिश्र आदि को सोनभद्र से हमेशा प्रथम व द्वितीय वरीयता का मत मिलता रहा है, जिन्हें भी उम्मीद है कि मत जरूर मिलेगा। अब देखना है कि विद्वान वकील मतदाता पुराने सदस्यों पर भरोसा जताते हैं या स्थानीय प्रत्याशियों अथवा नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश