सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। में निरुद्ध 26 वर्षीय बंदी राधेश्याम यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया और महिला पुरुष बंदी शोकाकुल नजर आए।पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र का है। उरमौरा, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज निवासी राधेश्याम यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव गुरुवार तड़के करीब पौने तीन बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया। कारागार अधीक्षक के अनुसार राधेश्याम पांच जनवरी 2026 से एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर मामले में जेल में बंद था और नशे का आदी था। बुधवार देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, उसे तेज खांसी के साथ कफ में खून आने लगा, जिसके बाद तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन करीब एक घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।जेल प्रशासन ने मौत के बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।बताया गया कि राधेश्याम यादव को चार जनवरी 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने उसकी मां पानपत्ती देवी के साथ 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और इसे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना गया था।राधेश्याम यादव का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है, जिसमें एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मृतक का भाई भी जेल में बंद है, जबकि उसकी मां तीन दिन पहले ही रिहा हुई थी। बंदी की मौत के बाद जेल परिसर में सन्नाटा है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम