जिला बदर अवधि में घूम रहे टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस ने जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर खड़ा होकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बीजपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और समय करीब 1:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रद्रीप सिंह, निवासी ग्राम धरतीड़ाड, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्त को वाद संख्या 1111/2024 के तहत उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) में जिला बदर किया गया था, लेकिन जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले ही वह क्षेत्र में पाया गया। अभियुक्त थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) और टॉप-टेन अपराधी भी है।
पुलिस के अनुसार रंजीत सिंह के विरुद्ध मारपीट, धमकी, छेड़छाड़, आईटी एक्ट और गुण्डा एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *