दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव के खुर्सी टोला में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रेशर कुकर फटने से एक महिला झुलस गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार यशोदा देवी (लगभग 30 वर्ष), पत्नी भुनेश्वर, लकड़ी के चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल पका रही थीं। इसी दौरान कुकर से दो सिटी लगने के बाद अचानक कुकर फट गया। कुकर में उबल रही दाल के पानी से महिला झुलस गई।गनीमत रही कि घटना से पहले महिला के पति भुनेश्वर ने पास बैठे दोनों छोटे बच्चों को दूसरे कमरे में भेज दिया था, जिससे वे हादसे की चपेट में आने से बच गए।घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Breaking_NewsMarch 28, 2026महिला मित्र ने पति भांजे संग मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव खाई में फेंका
Breaking_NewsMarch 27, 20263 किलो 110 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट बाइक सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार