सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)-क्षेत्र के हिन्दुआरी इलाके में दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े युवक और युवती के शादी करने के फैसले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों के परिजन इस फैसले से असहमत हैं, जिसको लेकर इलाके में माहौल लगातार गरमाता चला गया।जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण समाज के एक युवक और समुदाय विशेष की युवती एक-दूसरे से विवाह करने पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर हिन्दुआरी चौकी पर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

हालात बिगड़ते देख चौकी पुलिस ने पूरे मामले को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।कोतवाली पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बजरंग दल के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। आरोप है कि युवती के परिजन युवक को लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिसके बाद युवक ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि हिन्दुआरी इलाके में अतिरिक्त पुलिस निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
