सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।मुख्य अतिथि पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख राजनीतिक चिंतक और एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और समन्वय पर बल दिया।नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने उन्हें निस्वार्थ कर्मयोगी बताते हुए कहा कि अंत्योदय का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 11, 2026देश को एशिया कप दिलाने वाला दिव्यांग खिलाड़ी आज सहारे को मोहताज
सम्पादकीयFebruary 11, 2026दुद्धी में केवटान टोला सीसी रोड निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
सम्पादकीयFebruary 11, 2026दुद्धी में उद्घाटन से पहले शिलापट्ट, 39 लाख की सड़क बनी चर्चा का विषय
सम्पादकीयFebruary 11, 2026दुद्धी में उद्घाटन से पहले शिलापट्ट, 39 लाख की सड़क बनी चर्चा का विषय