बजट चौपाल में गूंजा विकास का संकल्प, राबर्ट्सगंज में भाजपा का आयोजन

Share

AKD / गिरीश तिवारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सवेरा कैंपस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट 2026 पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट 2026 को किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास तथा सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर केंद्रित है। यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार तैयार करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या ने की तथा संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और धर्मवीर तिवारी ने भी बजट को विकासोन्मुख और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला बताया।चौपाल में व्यापार मंडल संयोजक राजेश गुप्ता तथा एमबीएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी केशरी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, विमल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दोनों आयोजनों ने जनपद में उत्साह और विकास के प्रति विश्वास का वातावरण मजबूत किया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *