सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले के कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छपका में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना कर्मा क्षेत्र का रहने वाला विश्राम अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा और विवाद के बाद बिजली के हाई टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।बताया जा रहा है कि विश्राम अपनी पत्नी को विदा कराने छपका स्थित ससुराल पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर युवक पास ही लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया।

ऊंचाई पर युवक को देख लोगों की सांसें थम गईं और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाइश, बातचीत और आश्वासन के बाद युवक को शांत कराया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की गतिविधियां रोक दी गईं और भीड़ को नियंत्रित किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी