सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-बेसिक शिक्षा विभाग सोनभद्र में शिक्षक हित को लेकर हुए आंदोलन के बाद निलंबित की गई प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी सहित दो अन्य पदाधिकारियों की अब ससम्मान बहाली कर दी गई है। यह निर्णय राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र की पहल और निष्पक्ष जांच के बाद लिया गया।विगत कुछ माह पूर्व शिक्षक हितों के समर्थन में आंदोलन करने के कारण प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी, वर्षा वर्मा एवं सोनाली मजूमदार के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी किया गया था। प्रकरण की जानकारी संघ पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय को दी गई, जिसके बाद रालोद जिला इकाई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने और तत्काल बहाली की मांग उठाई।मामले की समीक्षा के उपरांत बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने जांच कराते हुए तीनों शिक्षिकाओं को दोषमुक्त करार दिया और उन्हें ससम्मान उनके मूल विद्यालय में पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार कौशर जहां सिद्दीकी को प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी घोरावल, वर्षा वर्मा को प्राथमिक विद्यालय चेरो बस्ती चोपन तथा सोनाली मजूमदार को कंपोजिट विद्यालय परसोई चोपन में पुनः कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
खेल-जगतFebruary 18, 2026टेनिस की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली सानिया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में
सम्पादकीयFebruary 18, 2026रालोद के प्रयास से निलंबित महिला शिक्षिकाओं की ससम्मान बहाली, बीएसए ने किया दोषमुक्त
सम्पादकीयFebruary 18, 2026पारिवारिक विवाद में पत्नी का हाथ टूटा, पति पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप
सम्पादकीयFebruary 17, 2026जंगल में पेड़ से लटकता खोपड़ी का अवशेष मिला, लापता किशोर की पहचान से सनसनी