सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-राष्ट्रीय लोक दल के जिला पार्टी कार्यालय पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।जिला महिला कार्यकारिणी में पूजा यादव और अनीता देवी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चिंता मौर्य और गीता मौर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पुनम शर्मा और चंद्रकला को महासचिव, ऊषा देवी, सुनीता देवी और रिंकी देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक स्तर पर मनसा देवी को कर्मा ब्लॉक अध्यक्ष और अल्पना पटेल को घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिम्मेदारी मिलते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दिया। जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पार्टी की महिलाएं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आदिवासी और पिछड़े समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार अधिक से अधिक महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और जनपद में संगठन को मजबूती दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 6, 2026मंदिर में घुसपैठ और आगजनी की कोशिश,ग्रामीणों ने दो संदिग्ध पकड़े
सम्पादकीयApril 6, 2026करंट की चपेट में आए तीन लोग, दो मासूम गंभीर, बिजली विभाग पर लापरवाही का लगा आरोप
Breaking_NewsApril 6, 2026ब्रेकिंग न्यूज: चलते ट्रक से उठता धुआं, चोपन बैरियर पर हड़कंप
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी