India CSR Summit में दुद्धी के महेशानंद भाई सम्मानित

Share

दुद्धी/सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र के महेशानंद भाई को इस वर्ष India CSR Summit में सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना है।India CSR Summit देश का एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच है, जहां कॉरपोरेट प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं और नीति निर्माता एक साथ मिलकर सामाजिक दायित्व और विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

यहां उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।महेशानंद भाई लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहयोग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के माध्यम से वंचित वर्गों तक विकास पहुंचाने का काम किया है। उनके प्रयासों से कई सामाजिक अभियानों को नई दिशा मिली और युवाओं को प्रेरणा मिली।

राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दुद्धी क्षेत्र की सामूहिक पहचान भी है। सम्मान की खबर मिलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे पूरे क्षेत्र का सम्मान बताया।सम्मान प्राप्त करने पर महेशानंद भाई ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *