AKDगिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र- डाला चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।घटना बाड़ी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि 52 वर्षीय शांति पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रामसेवक घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घायल पति को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
