दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में सोमवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बताया गया कि रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 90/23 के पास एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। इसकी जानकारी रेलवे पुलिस ने ग्राम प्रधान को दी। रात करीब 11:30 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ मरकाम मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मनबस (उम्र लगभग 26 वर्ष), पत्नी बिशुन गोंड, निवासी कटौन्धी पोस्ट झारो कला के रूप में की गई।परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम से ही महिला घर नहीं लौटी थी। आसपास के लोगों के अनुसार वह शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक के बीच कबाड़ बीनते हुए देखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतका की एक बेटी है और उसका पति बाहर मजदूरी करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 24, 2026साइबर ठगों पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार,57 लाख रुपये होल्ड, 20 लाख पीड़ितों को वापस
सम्पादकीयFebruary 24, 2026पुलिस अधीक्षक का चला तबादला, कई चौकी प्रभारी का बदला कार्यक्षेत्र
सम्पादकीयFebruary 24, 2026रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय महिला का शव मिला, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
सम्पादकीयFebruary 23, 2026अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई में तीन गिरफ्तार