सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-लेबर कोड से जुड़े मुद्दों पर भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय, सोनभद्र में सभा आयोजित कर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता दसाराम यादव ने की।इस अवसर पर काशी प्रांत के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे और जिला मंत्री एल.पी. शुक्ल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न प्रतिष्ठानों, परियोजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों तथा आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

संबंधित प्रतिष्ठानों के सचिवों और अध्यक्षों ने अपने विचार रखते हुए लेबर कोड के संबंध में संगठन का पक्ष और आवश्यक सुझाव विस्तार से प्रस्तुत किए।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संगठन ने लेबर कोड का समर्थन करते हुए उसमें श्रमिकों के हित में जरूरी संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन की गारंटी, कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था और संविदा कर्मियों के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में संगठन की ओर से लेबर कोड सुधार संबंधी ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। सभा अध्यक्ष दसाराम यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 25, 2026आईटी की छापेमारी के दौरान खनन व्यवसायी फरार, मुंशी हिरासत में-सूत्र
सम्पादकीयFebruary 25, 2026सड़क हादसे में, बाडी गाड़ी क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 25, 2026विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी कार्य – प्रभारी मंत्री
सम्पादकीयFebruary 25, 2026बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित