AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुगैल के सेमरा टोला में गुरुवार 6 मार्च 2026 को सुबह लगभग 10 बजे एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही घर में बिजली की सप्लाई आई, उसी दौरान तार शॉर्ट सर्किट हो गया और पास में रखे कपड़ों में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।यह घर सदाब्रिज गुर्जर पुत्र किस्मत लाल गुर्जर का बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा नगदी, जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गया।

आग लगने की घटना से परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण घबरा गए और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस आगजनी में घर के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को व्यवस्थित कर सकें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 7, 2026युवती ने साहस दिखाते हुए दहेज लोभियों के घर शादी से किया इनकार
सम्पादकीयMarch 7, 2026शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर समेत नगदी-जेवरात और सामान जलकर राख
सम्पादकीयMarch 7, 2026सरकारी देशी शराब की दुकान में भीषण आग, लाखों की शराब जलकर खाक
सम्पादकीयMarch 6, 2026करंट लगने से किसान की मौत, लटके बिजली तार पर ग्रामीणों में आक्रोश